Indian News : पाकिस्तानी | पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। बुधवार (15 अक्तूबर) को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक क्षेत्र में हवाई हमले किए, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि यह हमला चमन बॉर्डर क्रॉसिंग के पास किया गया और इसमें तीन अफगान-तालिबान चौकियों को निशाना बनाया गया।

स्पिन बोल्डक में तड़के हुआ हमला

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह तड़के पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और लड़ाकू विमानों से बम गिराए गए। इस हमले में कई तालिबान लड़ाकों के साथ आम नागरिकों की भी मौत हुई है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में धमाकों के बाद उठता धुआं और घबराए लोग नजर आ रहे हैं।

Read More >>>>> New Delhi : जैसलमेर में बस आग दुर्घटना, राष्ट्रपति ने ट्वीट कर जताया शोक

चमन बॉर्डर पर फिर भड़का विवाद

यह हमला उस वक्त हुआ जब चमन बॉर्डर क्षेत्र में पहले से ही दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा पार फायरिंग और छोटे झड़पों का सिलसिला बीते कुछ दिनों से जारी था। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अफगान सीमा से हो रही आतंकी घुसपैठ के जवाब में कार्रवाई की है।

पाकिस्तानी अधिकारियों की भी मौत की खबर

इस हमले में न केवल अफगान पक्ष को नुकसान पहुंचा है बल्कि पाकिस्तानी अधिकारियों की भी मौत की खबर सामने आई है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच हो रही लगातार मुठभेड़ों ने सीमा क्षेत्र के हालात और भी गंभीर बना दिए हैं।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

क्षेत्रीय शांति पर खतरा बढ़ा

विश्लेषकों का मानना है कि यह ताजा हमला दक्षिण एशिया में पहले से अस्थिर सुरक्षा स्थिति को और बिगाड़ सकता है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रही ये झड़पें क्षेत्रीय शांति और सीमा सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *