Indian News : श्रीकाकुलम | आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

Read More>>>>Tamil Nadu : रानीपेट में नांधियम पंचायत में स्थानीय सरकार दिवस पर विशेष ग्राम सभा

प्रधानमंत्री मोदी ने जताई गहरी संवेदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि,आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ से बहुत दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में केंद्र सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद दी जाएगी।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सहायता राशि की घोषणा

हादसे के तुरंत बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ट्वीट कर राहत राशि की घोषणा की।प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।केंद्र सरकार ने राज्य प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।

हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, मंदिर परिसर में विशेष पूजा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिससे कई श्रद्धालु गिर पड़े।
राहत टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हैं।राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

राज्य सरकार ने की जांच की घोषणा

आंध्र प्रदेश सरकार ने हादसे को लेकर उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की है।मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि प्रशासन यह पता लगाएगा कि मंदिर में सुरक्षा प्रबंधन में चूक कैसे हुई।साथ ही, भविष्य में ऐसे हादसे न हों, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

देशभर में श्रद्धालुओं ने जताया दुख

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है।हादसे की खबर फैलते ही देशभर से श्रद्धालुओं ने दुख और संवेदना व्यक्त की।सोशल मीडिया पर लोग पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जता रहे हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *