Indian News : उत्तराखंड | उत्तराखंड आज अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। रजत जयंती के इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्मारक डाक टिकट जारी किया और गढ़वाली भाषा में संबोधन देकर लोगों में जोश भर दिया। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 8140 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
Read More>>>>Dehradun : उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा संदेश
Read More>>>मोबाइल पर गाना सुनने के लिए विवाद, गढ़वा में भतीजे ने चाचा को मार डाला
8140 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पेयजल, सिंचाई, शहरी विकास, खेल, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ ही युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
गढ़वाली में संबोधन से भरा ऊर्जा और उत्साह
पीएम मोदी ने अपना संबोधन गढ़वाली भाषा से शुरू किया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, शौर्य और अध्यात्म देश की पहचान है और आने वाले वर्षों में यह राज्य विकास की नई ऊँचाइयों को छूएगा।
पेयजल और सिंचाई पर विशेष फोकस
घोषित परियोजनाओं में ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने और सिंचाई व्यवस्था सुधारने पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि पहाड़ों से पलायन कम हो और ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर बेहतर हो।
Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े
कौशल विकास और शिक्षा में बड़े कदम
राज्य में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के विस्तार को पीएम मोदी की प्राथमिकता बताया गया। नई परियोजनाओं से युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार और स्टार्टअप अवसरों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे उत्तराखंड को रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153
