Indian News : पीएम मोदी राजस्थान में लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। इसी के तहत आज पीएम भरतपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद को जादूगर कहते है, लेकिन 3 दिसंबर को कांग्रेस छूमंतर हो जाएगी।
साथ ही उन्होंने राजस्थान बीजेपी को बधाई देते हुए कहा कि शानदार संकल्प पत्र जारी किया गया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करेंगे। राजस्थान भाजपा द्वारा किये वादे को पूरा करेंगे। आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। दुनिया मे हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। आपकी वोट की ताकत से यह कमाल हो रहा है।
Read More >>>> Train से गिरने से हुई युवक की मौत | Chhattisgarh
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को पीछे धकेलने का काम किया है। यहां पिछले 5 सालों में महिलाओं पर सबसे ज्यादा जुर्म हुआ है। कांग्रेस जहां आती है, वहां अपराधी और आतंकवादी बेलगाम हो जाते है। उन्होंने सीएम गहलोत पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए निशाना साधा।
Read More >>>> कांग्रेस प्रत्याशी ने जिला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप | Madhya Pradesh
पीएम मोदी ने शांति धारीवाल के बयान पर कहा कि क्या राजस्थान के सूरमाओं का अपमान नहीं है। उन्हें सजा देने की बजाय टिकट देकर ईनाम दिया गया। जादूगर के प्रिय मंत्री के पास कौन सी दूसरी लाल डायरी है, जिसके आगे कांग्रेस के आलाकमान को झुकना पड़ा।
Read More >>>> कांग्रेस के प्रदेश सचिव को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस | Chhattisgarh
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153
