Indian News

झुझुनूं ।राजस्थान के झुझुनूं शहर से एक हैरान करने वाली खबर आयी है। बीमार मां की सेवा करने के लिए बेटे ने शादी की। लाखों रुपए खर्च कर गरीब परिवार की दुल्हन लेकर आया और इसके लिए अलग से पैसा भी दिया। लेकिन सुहागरात वाली रात ही दुल्हन ऐसा कांड कर गई कि दूल्हा के आंखों में आंसू आ गए। फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया जांच शुरू की है।

यह मामला झुझुनूं जिले के बिसाउ थाना का है। पुलिस ने बताया कि जिले के ग्रामीण इलाके में स्थित एक गांव में रहने वाले सोमवीर के साथ यह घटना हुई। तीस वर्षीय सोमवीर अपनी मां के साथ घर में रहता है। मां अक्सर बीमार रहती है। कुछ दिन पहले सोमवीर शहर आया और वहां पर एक जानकार व्यक्ति बिज्जू से संपर्क हुआ। बिज्जू ने कहा कि तुम्हारे जाने के बाद घर पर कोई नहीं रहता। मां अकेली रहती है और देखभाल करने वाला कोई चाहिए, इसलिए शादी कर लो। बिज्जू के समझाने पर सोमवीर मान गया। बिज्जू ने उसे अपनी एक पहचान वाली महिला से मिलाया। कहा कि उनकी नजर में गरीब परिवार की बच्चियां हैं।

तीन लड़कियों में से एक को चुना

गीता देवी ने सोमवीर को एक होटल में बुलाया और वहां पर तीन युवतियां थी। तीनों में से किसी एक को पसंद करने को कहा। सोमवीर बीडीके अस्पताल के नजदीक स्थित होटल में अपने दो रिश्तेदारों के साथ पहुंचा था। तीनों ने वहां पर पूजा नाम की एक युवती देखी और उसे शादी के लिए चुना। लेकिन गीता देवी ने कहा कि शादी से पहले एक लाख पचास हजार देने होंगे और शादी के बाद एक लाख देना होगा जो दुल्हन के परिवार को भेजा जाएगा, वे लोग गरीब हैं। सोमवीर और उसका परिवार इसके लिए राजी हो गया।

सुहागरात के समय हुआ झगड़ा

शादी तय हुई और दिसम्बर महीने में आखिरी दिनों में शादी कर दी गई। शादी के बाद पूजा अपने पति सोमवीर के घर आ गई। पूजा के परिवार के लोग और अन्य रिश्तेदार चले गए। शादी गांव के ही एक मंदिर में सामान्य रीत रिवाज से हुई। सोमवीर के परिवार की महिलाओं ने सुहागरात के लिए पूजा को सजा दिया और कमरे में भेज दिया। रात को करीब बारह बजे सोमवीर कमरे में पहुंचा और दुल्हन का घुंघट उठाया तो दुल्हन ने कहा कि आज की रात कुछ नहीं कर सकते। इसी बात पर विवाद हो गया और पहली ही रात झगड़ा हो गया।

You cannot copy content of this page