Indian News : भरतपुर। आज सुबह करीब 10 बजे 2 बड़े विमान हादसे हुए है। जिसमें एक विमान मुरैना के पहाड़गंज में एयर फोर्स का प्लेन क्रैश हो गया है। तो वही दूसरा प्लेन राजस्थान के भरतपुर में भी प्लेन क्रेश हुआ है। जानकारी के मुताबिक दोनों प्लेन ने अभ्यास करने के लिए ग्वालियर से उड़ान भरी थी।
भरतपुर में एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पुलिस और प्रशासन को मौके पर भेजा गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: जिला कलेक्टर आलोक रंजन, राजस्थान pic.twitter.com/d3GAKqWz1p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2023
दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी। वहां अभ्यास चल रहा था। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: रक्षा सूत्र
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2023
भरतपुर में जेट का मलबा देखा गया। भरतपुर के जिला अधिकारी आलोक रंजन ने पहले की रिपोर्ट की चार्टर जेट की पुष्टि की थी। रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारतीय वायुसेना के जेट आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। दोनों विमान ने ग्वालियर से अभ्यास के लिए उड़ान भरी थी। फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई हताहात की खबर सामने नहीं आई है। अधिक जानकारी का इंतजार है।
#WATCH राजस्थान: भरतपुर में जेट का मलबा देखा गया। भरतपुर के जिला अधिकारी आलोक रंजन ने पहले की रिपोर्ट की चार्टर जेट की पुष्टि की थी। रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारतीय वायुसेना के जेट आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/bmg9i7icB7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2023
@indiannewsmpcg
Indian News