Indian News

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal, 23 November 2022: मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। बता दें कि प्रतिपदा तिथि सुबह 4 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर रात 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। उनके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज का दिन काफी खास योग और नक्षत्र लग रहे हैं। पंचांग के अनुसार आज सुबह 6 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 37 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसके साथ ही शाम 7 बजकर 37 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से कई राशियों का आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वही कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा गुरुवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

पारिवारिक मामलों में सुधार होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति में व्यवधान आएगा। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए चिंतित रहेंगे, लेकिन उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। भाई या ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन तनाव एवं मन खिन्न रहेगा। संतान या शिक्षा के कारण से चिंतित रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

संतान के कारण तनाव मिल सकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

You cannot copy content of this page