Horoscope 28 March 2023 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 28 मार्च को मंगलवार है। मंगलवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

ग्रहों की स्थिति-

शुक्र व राहु मेष राशि में, मंगल व चंद्रमा का लक्ष्मी योग मिथुन राशि में, केतु तुला राशि में, शनि कुंभ राशि में, सूर्य, बुध व गुरु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।


मेष राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। यह पराक्रम आपके व्यावसायिक रूप से नए दृष्टिकोण को पैदा करेगा। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है। व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।


वृषभ राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा । लाल वस्तु का दान करें।


मिथुन राशि – ऊर्जावान महसूस करेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य की अच्छी स्थिति। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली या खराब दिख रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय सही दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि – स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान में दूरी रहेगी। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।


सिंह राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत रहेगा। थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सूर्य को जल देते रहें, शुभ होगा।


कन्या राशि- शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।


तुला राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी । व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।


वृश्चिक राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम । प्रेम-संतान ठीक है । व्यापार भी अच्छा चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- प्रेम विवाह की संभावना बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।


मकर राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान व व्यापार अति उत्तम है। लाल वस्तु का दान करें।


कुंभ राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। क्रोध पर काबू रखें। विद्यार्थी लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य नरम गरम। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम संतान मध्यम । व्यापार अच्छा चलेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।


मीन राशि- भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य बढ़िया, प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें ।

You cannot copy content of this page