Indian News

Horoscope 4 March 2023 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 4 मार्च को शनिवार है। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Aaj Ka Rashifal Today Horoscope 4 March, 2023 : ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में, मंगल वृषभ राशि में, चंद्रमा स्वग्रही कर्क राशि में। केतु तुला राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु व शुक्र मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

Rashifal (राशिफल)


मेष राशि- भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। लेकिन गृहकलह की आशंका है। घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीकठाक। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय साबित होगा। पीली वस्तु पास रखें।


वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति दिन-प्रतिदिन अच्छी होती जा रही है। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। भाइयों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी व व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।


मिथुन राशि- धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान के कारण थोड़ी सी तूतू-मैंमैं हो सकता है। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य ठीकठाक । प्रेम संतान की स्थिति अच्छी । व्यापार भी अच्छा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें और शुभ होगा।

कर्क राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। ओजस्वी तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम- संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।


सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। अज्ञात भय सताएगा। काल्पनिक भय से भी परेशान रहेंगे। सिरदर्द व नेत्रपीड़ा बनी रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय में बहुत अच्छी स्थिति हो जाएगी। आर्थिक स्थिति में सुदृढ़ता की ओर जाएंगे। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।


तुला राशि- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पिता का साथ होगा। आपको न्याय मिलेगा। आपको जीत मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा। शिवजी का जलाभिषेक करें और अच्छा होगा।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।


मीन राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें, वरना अच्छा परिणाम नहीं मिलेगा। बच्चों की सेहत में ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

You cannot copy content of this page