Indian News

Horoscope 11 March 2023 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 11 मार्च को शनिवार है। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Aaj Ka Rashifal Today Horoscope 11 March, 2023 : ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में, मंगल वृषभ राशि में, चंद्रमा और केतु तुला राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु व शुक्र मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है । व्यापार भी मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें ।


वृषभ राशि- पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य नरम गरम बना रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।


मिथुन राशि- मानसिक आघात पहुंच सकता है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति है। मानसिक स्वास्थ्य खासकर ठीक नहीं है। प्रेम संतान की मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। सफेद वस्तु पास रखें।


कर्क राशि- घर में क्लेश दिख रहा है। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी में बाधा का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक दिक्कतें आएंगी। भाइयों और मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम । प्रेम-संतान ठीक । व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें ।


कन्या राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। अगर आपने कई रूपया-पैसा लगाया तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुटुंबों से तूतू-मैंमैं की स्थिति है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम है। सफेद वस्तु पास रखें।


तुला राशि- मन परेशान रहेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता थोड़ी दिक्कत के साथ होगी। स्वास्थ्य मध्यम । प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार लगभग टीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।


वृश्चिक राशि- सिरदर्द व नेत्रपीड़ा मिल सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशि- आय में रुक-रुककर बढ़ोतरी होगी। यात्रा में कष्ट का सामना करना पड़ेगा। मन व्यथित रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। सफेद वस्तु काली मंदिर में दान करना शुभ रहेगा।


मकर राशि- कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और स्वयं भी सीने में दर्द महसूस करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व संतान मध्यम दिख रहा है । काली जी को प्रणाम करते रहें और उन्हें सफेद वस्तु अर्पित करें।


कुंभ राशि- मान हानि का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में कष्ट होगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक । प्रेम- संतान मध्यम रहेगा व व्यापार भी मध्यम। सफेद वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।


मीन राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

You cannot copy content of this page