Indian News

Horoscope 21 January 2023 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 21 जनवरी को शनिवार है। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

21 January Horoscope 2023 Rashifal, ग्रहों की स्थिति – राहु मेष राशि में, मंगल वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, बुध व चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य व शुक्र मकर राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। परिस्थितियां अनुकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी प्रेम-संतान व व्यापार सब अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।


वृषभ राशि- विपरीत परिस्थितियों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। समय प्रतिकूल है। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार भी सही चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।


मिथुन राशि – जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक लाभ, प्रेम में लाभ, संतान आज्ञा का पालन करेगी। शुभ संकेत दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।


सिंह राशि- भावनाओं मे बहकर कोई निर्णय न लें। नुकसान संभव है। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान
मध्यम। व्यापार अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।


कन्या राशि- भूमि-भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य आपका ठीक-ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।


तुला राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। किया गया कार्य सफलतादायक होगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य – प्रेम-व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी । चुगली करने से बचें। वरना आप अजीब परिस्थिति में फंस सकते हैं। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।


धनु राशि- जीवन में उत्थान करते दिख रहे हैं। जीवन में जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।


मकर राशि – चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा क्योंकि सिरदर्द, नेत्रपीड़ा परेशान कर सकता है। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।


कुंभ राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम – संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि- शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

You cannot copy content of this page