Indian News

Today Horoscope 1 March 2023 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 1 मार्च बुधवार है। बुधवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य।

ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में, मंगल वृषभ राशि में, चंद्रमा मिथुन राशि में, केतु तुला राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु व शुक्र मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी स्थिति में दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें। बहुत अच्छी

वृषभ राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। आपस में थोड़ा तूतू-मैंमैं होने के संकेत हैं। जुबान पर नियंत्रण रखें और निवेश पर नियंत्रण रखें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम-व्यापार अद्भुत है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि – सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता भी होगी। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।


कर्क राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें ।


सिंह राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा में लाभ। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम अच्छा, संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। सबकुछ बहुत बढ़िया है । हरी वस्तु का दान करें।


कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर । प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।


तुला राशि- परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी लगभग ठीक चलेगा। हरी वस्तु का दान करें।


धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।


मकर राशि- शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा लेकिन जीत आपकी होगी। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। परेशान रहेंगे। प्रेम-संतान ठीक-ठाक, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।


कुंभ राशि- भावुक मन से कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। स्वास्थ्य ठीक है। मानसि स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। यद्यपि भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा चलेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

You cannot copy content of this page