Indian News

Today Horoscope 2 December 2022 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 2 दिसंबर को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए
सामान्य।

ग्रहों की स्थिति-
राहु में मेष राशि में, मंगल वक्री होकर वृषभ राशि में, सूर्य, बुध व शुक्र वृश्चिक राशि में, केतु तुला राशि में, शनि मकर राशि में व गुरु और चंद्रमा मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
राशिफल-

मेष राशि- शुभ कार्यों में खर्च होगा। खर्च की अधिकता थोड़ी मन को परेशान करेगा। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।


वृषभ राशि- आय का नया मार्ग शुरू हो सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि – कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनैतिक लाभ मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।


कर्क राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा की स्थिति बन सकती है। धार्मिक बने रहेंगे। शुभता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार लाभकारी रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।


सिंह राशि-
चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार ठीक चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।


कन्या राशि- शादी-ब्याह तय हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ
चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है । सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की मिलेगी। स्वास्थ्य प्रेम व व्यापार अद्भुत रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।


तुला राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम व संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पीली वस्तु का दान करें।


वृश्चिक राशि- छात्र-छात्राओं के लिए व पढ़ने के लिए अद्भुत समय है। पढ़ने-लिखने के लिए अच्छा समय और कहीं दाखिला लेना चाहते हैं तो आज का दिन चुनें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम व संतान मध्यम है। नव प्रेम का आगमन हो सकता है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।


धनु राशि- भूमि-भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा दिख रहा है। प्रेम व संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।


मकर राशि- नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम व संतान बहुत अच्छा और व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।


कुंभ राशि-
वाणी से दुनिया जीत लेंगे आप | कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आगमन बढ़ेगा। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार व संतान पक्ष अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि – सितारों की तरह चमकते दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य बहुत अच्छा दिख रहा है। प्रेम व संतान में बिल्कुल समीपता बनी हुई है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ समय है। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करते रहें।

You cannot copy content of this page