Indian News

Today Horoscope 26 January 2025 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 26 जनवरी को गुरुवार है। गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य।

ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में, मंगल वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, बुध धनु राशि में, सूर्य मकर राशि में, शुक्र व शनि कुंभ राशि में, गुरु और चंद्रमा मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। गजकेसरी योग बन रहा है।

मेष राशि– आय में निरतंर बढ़ोतरी हो रही है। आर्थिक बढ़ोतरी की ओर जा रहे हैं। लेकिन इन दिनों खर्च की अधिकता मन को परेशान कर रही है। हालांकि खर्च शुभ कार्यों में हो रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी हो रही है। किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा में लाभ संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति अभी थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय आ गया है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। व्यापारिक संतुलन बनेगा। नए व्यापार के अवसर आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें । अच्छी


कर्क राशि- भाग्यवान बने रहेंगे। धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा में लाभ होगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।


सिंह राशि- शुभता बरकरार रहेगी लेकिन रिस्क रहेगा। किसी भी तरह का रिस्क मत लीजिएगा । स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।


कन्या राशि- शादी ब्याह तय हो सकता है। नव प्रेम का आगमन हो सकता है। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें और शुभ होगा।

तुला राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार सुखद रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।


वृश्चिक राशि- विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय है। लेखकों के लिए अच्छा समय रहेगा। जो साहित्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।


धनु राशि- भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।


मकर राशि- किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान की स्थिति सही व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- शब्द साधन की तरह बर्ताव करेंगे। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की अच्छा व व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। सब कुछ अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।


मीन राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान में बहुत समीपता रहेगी। व्यापार अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

You cannot copy content of this page