Indian News

Today Horoscope 28 February 2023 rashifal ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 28 फरवरी को मंगलवार है। मंगलवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए
सामान्य।

ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा और राहु मेष राशि में, मंगल वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु व शुक्र मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- स्वास्थ्य में सुधार। आय में आशातीत बढ़ोतरी। शुभ समाचार की प्राप्ति। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।


वृषभ राशि- लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। धन का आवक बढ़ेगा। समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। आकर्षण के केंद्र बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-व्यापार अद्भुत है। लाल वस्तु का दान करें और शुभ होगा।

मिथुन राशि – सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, अज्ञात भय और खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी सही चलता रहेगा । लाल वस्तु का दान करें।


कर्क राशि – आय में आशातीत बढ़ोतरी। अच्छे समाचार की प्राप्ति । यात्रा में लाभ। स्वास्थ्य में अच्छी स्थिति। प्रेम-संतान व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।


सिंह राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद । पिता का साथ। स्वास्थ्य, प्रेम,
व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया दिख रहा है। सूर्य को जल देते रहें ।


कन्या राशि- यात्रा में लाभ। रुका हुआ कार्य चलेगा। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान भी अच्छा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।


तुला राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। चोट चपेट लग सकती है। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम । प्रेम-संतान ठीक है । व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी- प्रेमिका की मुलाकात। रंगीन सा महसूस रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।


धनु राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का पास होना शुभ रहेगा।


मकर राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। भावनाओं में काबू रखें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान मध्यम । व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।


कुंभ राशि- घर में तूतू-मैंमैं का संकेत है। भावनाओं में काबू रखिए। घरेलू चीजों का शांत होकर निपटाएं। भूमि-भवन की खरीदारी संभव है। कुल मिलाकर अच्छा समय। कलह से बचें। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि – व्यापारिक लाभ और कुछ नए व्यापार की शुरुआत। भाइयों और मित्रों का साथ। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत रहेगा। प्रेम का साथ व संतान का साथ। लाल वस्तु पास रखें।

You cannot copy content of this page