Indian News

Sali Become Bride of her Own Jija जीजा साली का रिश्ता हंसी मजाक का होता है। शादी में जूते छुपाने से लेकर साली अपने जीजा के साथ खूब मस्ती मजाक करती है। जीजा के तरफ से इसका सकारात्मक रिस्पॉस मिलता है। लेकिन बिहार के मधुबनी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक लड़की की उसके परिवार द्वारा जबरदस्ती शादी करा दी गई। इसके बाद दूल्हन ने ऐसा काम किया कि हर कोई हैरान रह गया।

Sali Become Bride of her Own Jija दरअसल, बिहार के मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड की रहने वाली एक लड़की की शादी जबरदस्ती करा दी गई। शादी के बाद परिवार वालों ने लड़की को विदा कर दिया, लेकिन जब वह अपने ससुराल पहुंची तो उसका वहां बिल्कुल भी मन नहीं लगा और फिर चार दिन बाद वह अपने प्रेमी के घर भागकर आ गई। बताया जा रहा है कि शादी वाले दिन ही लड़की अपने घर से भागने की कोशिश की थी, लेकिन संभव नहीं हो सका। वहीं, ससुराल वाले जब पंचायत के पास पहुंचे तो उन्होंने लड़की की बहन की शादी उसके पति से करवा दी। जीजा-साली को मजबूरी में शादी करनी पड़ी।

शादी के बाद भाग गई लड़की

जबकि, भागने वाली लड़की को उसके प्रेमी के साथ शादी करनी थी। गांव के लोग इस शादी के लिए तैयार हो गए और समाज के लोगों ने भी सहमति जताई। बताया जा रहा है कि दोनों कई सालों से प्रेम-प्रसंग में हैं और सहमति के बाद दोनों की शादी एक मंदिर में करा दी गई। अंतर्जातीय विवाह में शामिल होने के लिए गांव के तमाम लोग आए। लोगों ने खुशी-खुशी आशीर्वाद दिया।

You cannot copy content of this page