Indian News

चूरूः Girl Married Boy of her own Gotra कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। इसके चक्कर में पड़े युवक और युवती न तो उम्र का लिहाज करते हैं और न ही जाति-धर्म की दीवार। ऐसा ही एक मामला चूरू जिले में भी सामने आया है। यहां एक युवती ने घर से भागकर अपने ही गोत्र के एक युवक से शादी कर ली। इसके बाद जोड़े को परिवार वाले जान से मारने की धमकी देने लगे। डरा-सहमा जोड़ा पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Girl Married Boy of her own Gotra मिली जानकारी के अनुसार जिले के खेतड़ी की 19 वर्षीय नेहा नायक ने बताया कि वह राजगढ़ के विष्णु नायक से प्रेम करती हैं। 5 साल पहले जब वह महज 14 साल की थीं तो उनकी जान पहचान विष्णु से हुई थी। उस वक्त वह राजगढ़ में अपनी बुआ के घर आई हुई थीं। नेहा की बुआ विष्णु की भी रिश्तेदार हैं, इसलिए दोनों का मिलना जुलना भी आसानी से हो जाता था। दोनों की मोबाइल पर भी बातें होने लगीं। उम्र बढ़ने के साथ ही दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों के प्रेम प्रसंग का जब नेहा के परिजनों को पता चला तो उन्होंने पाबंदियां लगानी शुरू कर दीं। नेहा को मोबाइल फोन पर बात भी नहीं करने दी जाती थी।

You cannot copy content of this page