Indian News

मास्को: वैगनर ग्रुप के विद्रोह के बाद मॉस्को में स्थिति अनियंत्रित हो चुकी हैं। ऐसे में मॉस्को में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है। इसके अलावा मॉस्को के मेयर ने कहा है कि सोमवार को नॉन-वर्किंग डे रहेगा, (Emergency declared in Moscow) यानी इस दिन दफ्तर नहीं खुलेंगे। वहीं, रूस ने वैगनर ग्रुप को हथियार डालने की चेतावनी भी दी है।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अपने बयान में कहा- ‘शहर में आतंकवाद-विरोधी शासन लागू कर दिया गया है। शहर की सभी सेवाएं हाई अलर्ट पर रहेंगी। लोगों से अनुरोध है कि वो अपने घर में ही रहें। अनावश्यक रूप से यात्रा न करें।’

You cannot copy content of this page