Indian News

Mumbai : Share Market Today शेयर बाज़ार में आज उतार चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त के साथ शेयर बाज़ार बंद हुआ है। आज सेंसेक्स (Sensex) जहां महज 16 अंकों चढ़कर 53,177 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी (Nifty) 18 अंकों की तेजी के साथ 15850 के स्तर पर बंद हुआ। 30 शेयर्स वाले सेंसेक्स में सभी शेयरों में 18 शेयर में तेज़ी दर्ज हुई वहीं 12 शेयर में गिरावट देखी गई।

इस बीच भारत का रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार गिरता जा रहा है। आज फिर रुपया कमजोर हुआ और 78.78 पर बंद हुआ जबकि सोमवार को रुपया 78.34 पर बंद हुआ था। महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील में सबसे ज्यादा तेजी रही। एशियन पेंट्स, टाइटन और बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। आज बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स में गिरावट रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

You cannot copy content of this page