Indian News : अप्रैल माह की शुरुआत चैत्र अमावस्या से हो रहा है। अप्रैल माह में विवाह , मुंडन, गृह प्रवेश, उपनयन संस्कार, नामकरण, मकान, वाहन या अन्य प्रॉपर्टी की ख्ररीदारी आदि के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। यदि आपको अप्रैल में कोई शुभ मांगलिक कार्य करना है या कोई विशेष खरीदारी करनी है, तो आप यहां पर अप्रैल के शुभ मुहूर्त के बारे में जान सकते हैं। इसके आधार पर आप खरीदारी या मांगलिक कार्यों के लिए एक दिन तय कर सकते हैं। आइए जानते हैं अप्रैल के शुभ मुहूर्त के बारे में।

April 2022 Shubh Muhurat: अप्रैल मा​ह में विवाह के शुभ मुहूर्त के बारे में। अप्रैल में विवाह के लिए कुल 10 शुभ मुहूर्त हैं। यदि आप अपने घर या किसी रिश्तेदार के यहां अप्रैल माह में शादी की तारीख पक्की करना चाहते हैं, तो यहां पर देख सकते हैं। अप्रैल में 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

उपनयन या जनेऊ संस्कार मुहूर्त अप्रैल 2022




अप्रैल में उपनयन या जनेऊ संस्कार के लिए भी शुभ मुहूर्त हैं। हालांकि इनकी संख्या कम है। अप्रैल में जनेऊ संस्कार के लिए केवल 4 ही शुभ मुहूर्त हैं। यदि आपको अपने बच्चे का जनेऊ संस्कार करना है तो आप 03, 06, 11 और 21 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में कर सकते हैं।


03 अप्रैल, दिन: रविवार, समय: सुबह 09:03 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक
06 अप्रैल, दिन: बुधवार, समय: सुबह 06:06 बजे से दोपहर 14:38 बजे तक
11 अप्रैल, दिन: सोमवार, समय: सुबह 07:15 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक
21 अप्रैल, दिन: गुरुवार, समय: सुबह 05:50 बजे से दोपहर 11:13 बजे तक

नामकरण मुहूर्त अप्रैल 2022

इस माह में नामकरण संस्कार के लिए कुल 11 शुभ मुहूर्त हैं। यदि आपको अपने बच्चे का नामकरण करना है, तो आप 1, 3, 6, 10, 11, 15, 19, 20, 21, 24 और 28 अप्रैल में से किसी एक दिन कर सकते हैं। इस दिन शुभ समय है।

खरीदारी मुहूर्त अप्रैल 2022

अप्रैल माह में आपको नया वाहन, मकान, फ्लैट, प्लॉट या कोई अन्य प्रॉपर्टी खरीदनी है, तो इसके लिए कुल 08 दिन शुभ मुहूर्त हैं। आप अप्रैल की 1, 2, 6, 7, 11, 12, 21 और 26 तारीख को वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं या उसके लिए बयाना दे सकते हैं।

गृह प्रवेश मुहूर्त अप्रैल 2022

जिन लोगों को अपने नए घर का गृह प्रवेश कराना है, उनको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि अप्रैल माह में गृह प्रवेश का कोई भी मुहूर्त नहीं है।

मुंडन मुहूर्त अप्रैल 2022

जिन लोगों को अपने बच्चों का मुंडन अप्रैल में कराना है, उनके लिए केवल तीन ही तारीखों पर शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं। आप 20, 25 और 26 अप्रैल में से किसी एक दिन अपने बच्चे का मुंडन संस्कार करा सकते हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि Indian News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You cannot copy content of this page