Indian News : : नई दिल्ली। दिल्ली से हत्या, दुष्कर्म जैसे मामले में लगातार सामने आ रहे है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके से और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 5 बच्चों की मां हवस की शिकार बन गई। आरोपी ने सबसे पहले महिला को बंधक बनाकर जमकर पीटा और उसके बाद दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने महिला को अर्द्धनग्न और अचेत अवस्था में छोड़कर भाग गए।
पीड़िता जैसे तैसे थाने पहुंची और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला को पास के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरत से लेते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी याकूब को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला परिवार के साथ जौहरीपुर, करावल नगर में रहती है। उसके पांच बच्चे हैं। वह घरों में खाना बनाने का काम करती है। वह घर से काम पर निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
Read More >>>> आबकारी टीम ने 14 पेटी बीयर की बरामद | Uttar Pradesh
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153
