Indian News

Aaj ka Rashifal 21 November 2022 राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के अच्छा रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और उन्हें प्रतियोगिता के क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। आइए देखते हैं आज का राशिफल।

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 21 November 2022: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि भविष्यफल का आकलन नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। पंचांग के अनुसार आज 21 नवंबर, 2022 सोमवार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। राशिफल में बताया गया है कि आज का दिन विद्यार्थियों के अच्छा रहने वाला है। साथ व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा इसकी सम्भावना अधिक है। पंचांग के अनुसार आज राहुकाल प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पूर्व होगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए सोमवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

रिश्तों में मजबूती आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा की स्थिति सुखद होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

You cannot copy content of this page