Indian News

Aaj ka Rashifal today Horoscope 4 December ग्रहों की स्थिति राहु चंद्रमा का ग्रहण योग बनकर मेष – राशि में चल रहा है। वृषभ राशि में मंगल वक्री होकर केतु तुला राशि में सूर्य और शुक्र वृश्चिक राशि में

ग्रहों की स्थिति – राहु चंद्रमा का ग्रहण योग बनकर मेष राशि में चल रहा है। वृषभ राशि में मंगल वक्री होकर केतु तुला राशि में सूर्य और शुक्र वृश्चिक राशि में बुध धनु राशि में जा चुके हैं। मकर राशि में शनि और मीन राशि में गुरु राशि का गोचर चल रहा है।

मेष – स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नकारात्मक चीजों का संचार हो रहा है। मन नकारात्मक हो रहा है। डिप्रेस फील करेंगे। स्वास्थ्य प्रेम और व्यापार बिल्कुल भी ठीक नहीं चल रहा है। बहुत ध्यान से आगे बढ़ें। काली वस्तु का दान करें।


वृषभ – सिरदर्द रहेगा। नेत्र पीड़ा से परेशान रहेंगे । अज्ञात भय सताएगा। अनुचित खर्चे रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।


मिथुन – मानसिक तनाव बना रहेगा लेकिन अप्रत्याशित तरीके से धन लाभ हो सकता है। प्रेम संतान की स्थिति भी ठीक है। व्यापार भी अच्छा चलता रहेगा । लाल वस्तु का दान करें।


कर्क – पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हृदय में विकार हो सकता है। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार थोड़ा प्रभावित होता दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।

सिंह – मान सम्मान को ठेंस पहुंच सकती है। यात्रा में कष्ट हो सकता है। धन को बेवजह खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य और प्रेम व संतान की स्थिति ठीक है। काली वस्तु का दान करें।


कन्या – किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। गाड़ी तेज न चलाएं। दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल है। व्यापार ठीक दिख रहा है। प्रेम व संतान की स्थिति ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।


तुला – जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य मध्यम है। चरित्र पर उंगली उठ सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करें। व्यापार मध्यम दिख रहा है।


वृश्चिक – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ का काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य की दिक्कतें जारी रहेंगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक चलेगा। काली वस्तु का दान करें।

धनु – मन परेशान होगा। अज्ञात भय सताएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य ठीक है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम और संतान मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक ठाक चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करें।


मकर – घरेलू सुख बाधित रहेगा। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। खरीदारी में दिक्कत हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक नहीं है। व्यापार मध्यम चलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । लाल वस्तु का दान करें।


कुंभ – रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे लेकिन बहुत सारी दिक्कती रहेंगी । नाक कान गले की दिक्कत हो सकती है। व्यापार मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। हरी वस्तु अपने पास रखें।


मीन – धन हानि के संकेत है। कुटुम्ब में अनबन के संकेत हैं। जुबान का काबू रखें। निवेश न करें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रखें। व्यापार लगभग ठीक है। काली वस्तु का दान करें।

You cannot copy content of this page