Indian News

Today Horoscope 20 January 2023 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 20 जनवरी को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य।

ग्रहों की स्थिति-



राहु मेष राशि में। मंगल वृषभ राशि में। केतु तुला राशि में चंद्रमा और बुध धनु राशि में। मकर राशि में सूर्य, शुक्र और शनि कुंभ राशि में, जहां स्वगृही होंगे। गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।


मेष राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान की स्थिति उत्थान वाली। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।


वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। चोट-चपेट लग सकती है। व्यापार – अच्छा है। संतान व प्रेम की स्थिति सुधर चुकी है। हरी वस्तु पास रखें, शुभ होगा।

मिथुन राशि – शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावासायिक सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति । व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करें।


कर्क राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। कार्य के अवरोध हट जाएंगे। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।


सिंह राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर । प्रेम संतान की स्थिति लगभग ठीक। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।


कन्या राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। भूमि-भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। लेकिन गृहकलह भी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।


तुला राशि- वाणिज्यिक सुख मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। खासकर बहनों के साथ से लाइफ में अच्छा होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन निवेश से बचें। कुटुंबों की बुराई करने से बचें, पर्दाफाश हो जाएगा। आपकी सामने स्थिति आ जाएगी। स्वास्थ्य अच्छा प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।


धनु राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है । प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।


मकर राशि खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है । व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।


कुंभ राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सुधर चुका है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

You cannot copy content of this page