Indian News : रायपुर। CG के जांजगीर जिले के होनहार युवा विवेक अग्रवाल ने आज KBC सीजन 15 के कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन के 8 सवालों के सही जवाब देकर 80 हजार जीते | बाकी का खेल आज होगा, बता दें कि विवेक अग्रवाल पेशे से बर्तन व्यवसायी हैं | वे शहर के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है | उन्होने अपनी इस सफलता का श्रेय खाटु वाले श्याम बाबा और अपने माता-पिता को दी है |

Loading poll ...

विवेक अग्रवाल ने बताया कि वह KBC में हिस्सा लेने के लिए 17 साल से कोशिश कर रहा था | अब जाकर वह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहुंचा है | इस दौरान विवेक अग्रवाल ने अमिताभ बच्चे से सेट पर ही पूछा सवाल | उन्होंने कहा, KBC में आपको क्या करना पसंद है, आप्शन दिया, महिलाओं को टिशू पेपर देना, 1 करोड़ जोर से चिल्लाना, सही जवाब होने पर भी डराना या वीडियो कॉल करना | इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें महिलाओं को टिशू पेपर देना ज्यादा पसंद है |

Read More <<<< बुरहानपुर पहुंची जन आक्रोश यात्रा, कांग्रेस पर लगा आपसी गुटबाजी का आरोप |

कार्यक्रम में अमिताभ बच्चने ने विवेक से CG के CM को लेकर भी सवाल पूछा | उन्होंने पूछा कि CG के प्रथम CM कौन थे, जिसमे ऑप्शन थे, A रमन सिंह, B भूपेश बघेल, C अजीत जोगी, D शिबू सोरेन | इस सवाल का जवाब विवेक अग्रवाल ने C अजीत जोगी दिया | KBC के सेट पर विवेक अग्रवाल के साथ उनकी पत्नी मनीषा अग्रवाल और मामा उमेश अग्रवाल भी मौजूद थे | विवेक अग्रवाल ने खेल के दौरान मिलने वाले 3 लाइफ लाइन में से 1 ही लाइफ लाइन Audience पोल का इस्तेमाल किया है | अभी भी उनके पास 2 लाइफ लाइन वीडियो काल और डबल डिप जीवित हैं |

Read More <<<< पुलिस ने 7 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 17 लाख का गांजा बरामद |

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

Leave a Reply

You cannot copy content of this page