Indian News : कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रही हैं। खबर है कि गुरुवार को उन्हें बुखार आने के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने ही यह जानकारी दी है। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार जांच कर रहे हैं। सर गंगाराम हॉस्पिटल ट्रस्ट सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर डीएस राणा ने जानकारी दी, ‘UPA चेयरपर्सन श्रीमति सोनिया गांधी को 2 मार्च 2023 को चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अरूप बसु की निगरानी में सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी जांच की जा रही है और उनकी हालत स्थिर है ।”

जनवरी में भी बिगड़ा था स्वास्थ्य

सोनिया गांधी को जनवरी में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान वह वायरल इन्फेक्शन का शिकार हो गई थीं। करीब एक सप्ताह तक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उस दौरान ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में व्यस्त राहुल गांधी भी पदयात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंच गए थे। कांग्रेस के महाधिवेशन में हुई थीं शामिल 24 से 26 फरवरी के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन हुआ था। उस दौरान सोनिया गांधी भी मंथन में शामिल हुईं थीं। खास बात है कि बीते साल अक्टूबर तक सोनिया ही अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस की कमान संभाल रही थीं। साल 2017 में राहुल गांधी के पद छोड़ने के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली थी ।

कांग्रेस के महाधिवेशन में हुई थीं शामिल

24 से 26 फरवरी के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन हुआ था। उस दौरान सोनिया गांधी भी मंथन में शामिल हुईं थीं। खास बात है कि बीते साल अक्टूबर तक सोनिया ही अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस की कमान संभाल रही थीं। साल 2017 में राहुल गांधी के पद छोड़ने के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली थी।

@indiannewsmpcg

Indian News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page