Indian News : रायपुर | नवतपा के तीसरेे दिन सूरज की तपिश से सभी हलाकान है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम 30 के पास रह सकता है। वहीं दुर्ग का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों सूरज आग उगल रहा है, चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का दौर जारी है, जिसके कारण लू का एहसास लोगों को हो रहा है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और तेजी देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पारा 2 से 3 डिग्री पारा ऊपर चढ़ सकता है। इसके अलावा दक्षिणी इलाकों में मौसम में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। प्रदेश के रायपुर में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और दुर्ग का तापमान अधिकतम 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। शुक्रवार की सुबह सरगुजा का तापमान 36, बस्तर 37, रायपुर 40, बिलासपुर 39 डिग्री सेल्यिस तक चढ़ा।

मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू के मुताबिक एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम से दक्षिण बांग्ला देश तक 0 दशमलव 9 किमी ऊंचाई तक स्थित हैं। दूसरी द्रोणिका दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से तटीय कर्नाटक तक 0 दशमलव 9 किमी ऊंचाई पर स्थित है। उन्होंने बताया कि 36 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन दक्षिण छत्तीसगढ़ में होने के कारण प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलग से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों सेे ज्यादा पानी पीने अपील की है। इसके अलावा घर में बने लस्सी, चावल पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने कहा गया है।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page