Indian News : उत्तराखंड। उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में पिछले 10 दिनों से 41 मजदूर फंसे हुए हैं। मजदूरों को निकालने के लिए लगातार 5-6 एजेंसीज के बीच कोऑर्डिनेशन जारी है। ऐसे में वर्टिकल और हॉरिजोंटल दोनों तरफ से ड्रिलिंग का प्रोसेस किया जा रहा है। NHIDCL फूड, ऑक्सीजन और पानी की सप्लाई को नीचे पहुंचाने का काम कर रहा है। बीते दिन यानी सोमवार को ही NHIDCL ने सुरंग के अंदर तक 6 इंच चौड़ा पाइप डाला है। जिसके जरिए फूड और अन्य जरूरी सामानों को अंदर भेजा जा रहा है।
Read More>>>>नेशनल हेराल्ड मामले में AJL और यंग इंडियन की 751.9 करोड़ की संपत्ति जब्त
इस टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए RVNL और BRO एक साथ काम कर रहे हैं। MDMA के सदस्य महमूद अहमद ने बताया कि सुरंग के अंदर जाने के लिए 22 मीटर तक 800 व्यास की पाइपलाइन लगाई जाएगी। इसके बाद ऑगर मशीन काम करेगी। आज सुबह से हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग का काम तो शुरू हो गया है, लेकिन ऑगर मशीन ने अभी काम शुरू नहीं किया है। 60 मीटर की लेंथ में बीच का एरिया सबसे कठिन होता है। अधिकारियों का कहना है कि अगले 30 30 से 40 घंटे में खुशखबरी मिलेगी।
ट्रांसपोर्ट सचिव अनुराग जैन ने बताया कि यदि सब कुछ ठीक रहा और अगर बीच में कोई बड़ा पत्थर नहीं आया या कोई स्टील की चीज नहीं आई तो हम दो से ढाई दिन में में मजदूरों को वापस निकाल लेंगे। लेकिन अगर इस तरीके के बीच में हर्डल्स आ गया तो समय ज्यादा लग सकता है।
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153

