Indian News : काठमांडू।  पूर्वी नेपाल के रामेछाप जिले में मंगलवार को बस दुर्घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और 24 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, दुर्घटना सुबह दस बजे हुई। बस सुनापति से काठमांडू जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में 24 लोग घायल हुए हैं। घायलों का धुलीखेल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में बस के ब्रेक फेल होने की वजह से दुर्घटना होने की बात कही जा रही है।

You cannot copy content of this page