Indian News : धार | भोजशाला में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का आज 15वां दिन रहा। टीम ने सुबह 6 बजे परिसर में प्रवेश किया। जुमे की नमाज से पहले टीम करीब 12 बजे बाहर आ गई। आज रमजान माह का तीसरा शुक्रवार है। भोजशाला परिसर में नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे हैं। भोजशाला के मुख्य भवन के आसपास कुल 13 स्थानों पर टैंच से चिह्नित किया गया था, जिसमें से अभी 3 स्थानों पर ही मिट्टी हटाने का काम हो रहा है। वकील रंजना अग्निहोत्री ने बताया कि पश्चिमी दीवार पर जो पिलर बेस मिला था, उसकी वॉशिंग क्लीनिंग हो गई है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

उत्तरी दीवार से सटी हुई जो सीढ़ियां मिली थीं, अंदाजा लगाया जा रहा है कि नीचे तहखाना मिलने की संभावना है। एक वॉल भी मिली है। तीन सीढ़ियां एकदम क्लियर मिली हैं। सर्वे के दौरान जो उपकरण उपयोग में लिए जा रहे हैं, उसमें लोहे की कंघी है। प्लास्टिक की कंघी है। प्लास्टिक के ब्रश, छोटी झाड़ू भी है। जरूरत के हिसाब से फावड़े से खुदाई कर रहे हैं। छोटे-छोटे पाइप हैं, जिससे धुलाई भी की जा रही है। वॉशिंग, क्लीनिंग और ब्रशिंग के साथ ही केमिकल की मदद भी ली जा रही है।

Read More >>>> ACB की बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाला अनवर ढेबर फिर गिरफ्तार…| Chhattisgarh

You cannot copy content of this page