Indian News : रायसेन। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाए हो रही है। सड़क दुर्घटना में लोगों की असमय जान जा रही है। ताजा मामला रायसेन जिले का है जहां दो अलग अलग दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई वहीं 4 बस यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

पहली घटना में ट्राले को पीछे से टक्कर मारने से आयशर ट्रक चलाक की मौके पर मौत हो गई। घटना एन एच 45 भोपाल जबलपुर हाईवे की है। घटना के बाद ट्राले का ड्राइवर फरार हो गया। बरेली पुलिस ने जेसीबी की मदद से आयशर ट्रक में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। दोनों वाहन जबलपुर से भोपाल की ओर जा रहा था। घटना देर रात की बताई जाती है।

Read More >>>> Gwalior : शराब दुकान कर्मचारियों और युवको के बीच जमकर Marपीट, Video Viral

इधर भोपाल जबलपुर नेशनल हाईवे 45 छींद मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक बस पलट गई। हादसे में 4 यात्रियों को मामूली चोट आई है। सभी घायलों को बरेली सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। यात्री बस बालाघाट से इंदौर जा रही थी। यात्री बस के यात्रियों को दूसरी बसों से रवाना किया गया।

Read More >>>> Raipur : IAS सोनमणि बोरा की केद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी, केंद्र सरकार ने किया रिलीव |

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page