Indian News : कटनी | मध्यप्रदेश के कटनी में कुएं में उतरे चार किसानों की दम घुटने से मौत हो गई | किसान गुरुवार शाम को कुएं में उतरे थे | जहां ऑक्सीजन की कमी के कारण चारों किसान बेहोश हो गए |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी | पुलिस ने NDRF की टीम को बुलाया | जिसके बाद रात करीब 12 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और किसानों को बाहर निकाला गया | तब तक उनकी मौत हो चुकी थी | मामले में NKJ थाना प्रभारी नीरज दुबे ने बताया कि जुहली गांव में गुरुवार शाम सबमर्सिबल पंप डालने के लिए रामकुमार दुबे कुएं में उतरा था | कुछ देर बाद वो बेहोश हो गया | उसे बचाने के लिए भतीजा निखिल दुबे, राजेश कुशवाहा और पिंटू कुशवाहा कुएं में उतरे |

>>वाशिम SBI में गिरी छत की पीओपी, जगह-जगह टपक रहा पानी…. “>Read More>>>वाशिम SBI में गिरी छत की पीओपी, जगह-जगह टपक रहा पानी….

एक के बाद एक सभी बेहोश हो गए | देर रात चारों को कुएं से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया | जहां डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया | आशंका जताई जा रही है कि कुएं के अंदर ऑक्सीजन की कमी थी | जहरीली गैस भी बनी हुई थी | जिसके कारण दम घुटने से चारों की मौत हो गई | मामले में सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है |

You cannot copy content of this page