Indian News : कीनिया में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहा एक सीरियल क‍िलर ने सिर्फ 2 साल में 42 मह‍िलाओं का कत्‍ल कर डाला। अध‍िकार‍ियों ने बताया क‍ि सबसे पहले उसने अपनी बीवी का कत्‍ल क‍िया था। बाद में वह इतना सनकी हो गया क‍ि उसी तरह से अन्‍य सभी मह‍िलाओंं को मौत के घाट उतार दिया।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

केन्या के आपराधिक जांच निदेशक मोहम्मद अमीन ने बताया क‍ि 33 साल का कोलिन्स जुमैसी ने कत्ल का सिलसिला 2022 में शुरू किया। गुरुवार तक उसने 42 महिलाओं की हत्या की बात कबूली है। वह महिलाओं को प्यार में फांसकर सुनसान जगह लाता था। इसके बाद बेरहमी से कत्ल के बाद खदान में बॉडी फेंक देता था। उसे लगता था कि वह कभी नहीं पकड़ा जाएगा। आरोपी का घर खदान से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है। आरोपी से पुलिस ने 10 फोन, महिलाओं के कपड़े, लैपटॉप और पहचान पत्र बरामद किए हैं। उसने शवों को बोरियों में भरकर फेंका। 9 बोरियों पुलिस ने बरामद की हैं।




Read More>>>>प्रेमजाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म

अमीन ने बताया कि जब जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वह किसी अन्य शिकार को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार, अब तक घटनास्थल से नौ शव बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। वहीं, अभी तक आठ शवों के महिला होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया कि खालूशा को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

@indiannewsmpcg

Indian News

74159841532

You cannot copy content of this page