Indian News : बेंगलुरु | कर्नाटक में भारी बारिश के कारण बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन 7 मंजिला इमारत गिर गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। मलबे के अंदर 21 लोग फंसे हुए थे, जिनमें से 13 लोगों को बचा लिया गया। वहीं, 3 लोग अभी भी मलबे में दबे हैं। NDRF की टीम ने मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बुधवार सुबह डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। मलबा हटाने के लिए टीम ने बड़ी मशीनें भी मंगवाई हैं।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

कर्नाटक में इस मुद्दे पर सियायत शुरू हो गई है। विपक्षी दल JDS ने कांग्रेस पर बेंगलुरु की दुर्दशा करने का आरोप लगाया है। डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा आपने देखा होगा कि दुबई और दिल्ली में क्या हो रहा है। देश के कई हिस्सों में ऐसी ही स्थिति है। हम प्रकृति को रोक नहीं सकते, लेकिन हम मैनेज कर रहे हैं।

>>> आज का राशिफल | अंक ज्योतिष | पंचांग | आज का शुभ अंक (23/10/2024) Today’s Horoscope | Rashifal”>Read More >>>> आज का राशिफल | अंक ज्योतिष | पंचांग | आज का शुभ अंक (23/10/2024) Today’s Horoscope | Rashifal

Leave a Reply

You cannot copy content of this page