Indian News : उत्तर प्रदेश | उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोनभद्र जिले में गरीब और आदिवासी लोगों को फर्जी तरीकों से ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के लिए कथित तौर पर प्रलोभन देने के आरोप में 42 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनमें से नौ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में धार्मिक किताबें, प्रचार सामग्री और लैपटॉप बरामद हुए हैं |

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि जिले के चोपन थाना क्षेत्र के मलहिया टोला निवासी नरसिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ लोग आदिवासी लोगों और गरीबों को फर्जी तरीके से ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दे रहे हैं | शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

Read More >>>> युवक ने नाबालिग को डरा धमका कर उसके साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | Uttar Pradesh

You cannot copy content of this page