Indian News : पलवल | bride’s obscene video प्रदेश के पलवल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल शादी के कुछ ही घंटे के बाद दूल्हे के मोबाइल पर ऐसा वीडियो आया, जिसे देखकर वह हैरान रह गया और दुल्हन के हाथों की मेंहदी उतरने से पहले ही शादी टूट गई। बताया जा रहा है कि दुल्हन एक रेप पीड़िता है और दरिंदों ने शर्मनाक करतूत को अंजाम देने के बाद उसका वीडियो बना लिया था, जिसे शादी के बाद दूल्हे के पास भेज दिया। फिलहाल महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

bride’s obscene video जांच अधिकारी एएसआई सुमित्रा के अनुसार, एक महिला ने पुलिस शिकायत में कहा है कि बीती छह मार्च को उसकी शादी फरीदाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसी दिन गांव के रहने वाले एक युवक ने उसका दुष्कर्म के दौरान बनाया गया वीडियो उसके पति को भेज दिया, जिससे उसकी शादी टूट गई।

महिला का आरोप है कि अक्टूबर 2021 को जब वह अपने चाचा के घर पर मौजूद थी। उसी दौरान आरोपी युवक और उसके दो साथियों ने चाकू दिखाकर उससे दुष्कर्म किया। दोनों युवकों ने उसकी दुष्कर्म के दौरान की वीडियो बना ली। वहीं, दुष्कर्म के एक अन्य मामले में जब महिला का पति काम पर गया तो एक आरोपी ने घर में घुसकर उसके के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

You cannot copy content of this page