Indian News : दुमका | walked around village naked प्रदेश की उपराजधानी दुमका से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल ग्रामीणों ने एक युवती और अधेड़ को नग्न कर पूरे गांव में घुमाया और फिर दोनों को पेंड़ से बांधकर बेरहमी से पूरी रात पिटाई की। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने दोनों के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। वहीं, मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

walked around village naked जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार मंडल नामक एक व्यक्ति की एक आदिवासी महिला से बातचीत होती थी। ग्रामीण दोनों पर अवैध संबंध का आरोप लगाते थे जबकि दोनों पहले से शादी शुदा हैं। शनिवार की शाम को ग्रामीणों ने उन्हें एक साथ पकड़ लिया।

20-25 की संख्या में युवकों ने दोनों को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और कपड़े उतार दिए। कई घंटों तक उनकी पिटाई की गई। उसके बाद रस्सी से बांध कर दोनों को गांव के कई टोले में घुमाया गया। घुमाने के बाद फिर से उन्हें बांध दिया गया।




घटना के संबंध में मसलिया थानाध्यक्ष ईश्वरदयाल मुंडा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

दुमका में पहले भी इस तरह की घटना सामने कई बार आ चुकी हैं। दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने कहा कि मसलिया इलाके में प्रेमीयुगल को ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में पकड़ा था। दोनों की पिटाई कर गांव में घुमाया था। इस मामले में मसलिया थाना की पुलिस को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

You cannot copy content of this page