Indian News : दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में देर रात एक सड़क हादसा हो गया। जहां अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे है। जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। यह पूरी घटना तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के पांजी पिंडरई की है।

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

जानकारी के मुताबिक, तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पांजी पिंडरई के पास यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में दबकर वृद्धा और युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो यात्रियों को गंभीर हालत में तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र से जबलपुर रेफर किया गया हैं। तेंदूखेड़ा अस्पताल में ड्यूटीरत डॉक्टर अमन सोनी के अनुसार दो मृतकों में पार्वती पति धनसिंह उम्र 65 वर्ष निवासी कुलुआ दिनारी और रोशनी पिता झाहर सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी कुलुआ दिनारी की मौत हो गई, तो वहीं दो घायलों सुनीता पति भूरे सिंह लोधी उम्र 45 वर्ष, भगवती पति मोहन सिंह उम्र 45 वर्ष दोनों कुलुआ दिनारी निवासी को गंभीर हालत के कारण जबलपुर रेफर किया है।

Read More >>>> तालाब में डूबने से छात्र की हुई मौत | Chhattisgarh




सुनीता, छोटीबाई लोधी, लक्ष्मी पवार, गेंदाबाई रैकवार, रूपा बाई लोधी, हरिबाई, नेहा लोधी, मुन्नी बाई लोधी, जानकी लोधी, नन्ही लोधी, कमलाबाई, लीला, भोजराज, महिमा लोधी, मुंडोबाई, मुस्कान, गनेशी, रानू लोधी यह सभी घायल हुए हैं। जिनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तेंदूखेड़ा SDOP डीएस ठाकुर, थाना प्रभारी फेमीदा खान, सब इंस्पेक्टर रंजीत सिंह, आरक्षक रणजीत राणा, नीरज नामदेव, आकाश पटेल मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि सभी नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट से लौटकर वापस अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।

Read More >>>> हाइवा की चपेट में आने से दो युवकों की मौत | Chhattisgarh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page