Indian News : रतलाम। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कंचन प्लास्टिक फैक्ट्री में बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना नगर निगम के फायर कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर चार दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग को देखते हुए जिला प्रशासन ने इप्का कंपनी के साथ ही नामली, धामनोद और सैलाना से भी दमकल वाहनों को बुलवाया |

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग इतनी भीषण है कि अब तक 20 दमकल वाहन लग चुके है, इसके बावजूद भी आग की लपटें दिखाई दे रही है। वहीं फैक्ट्री के पास बना एक मकान भी आग की चपेट में आ गया है। सुरक्षा की दृष्टि से घर के परिवार को बाहर निकाल कर घर खाली करवा दिया है।

Read More >>>> सोनभद्र में नव वर्ष के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क की स्थापना की गई | Uttar Pradesh

You cannot copy content of this page