Indian News : दतिया | झांसी ग्वालियर हाइवे रोड के पठान ढाबा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ढाबा में खाना खा रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में 6 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद ढाबे में हड़कंप मच गई। ढाबा संचालक की मदद से घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
गंभीर घायलों को गवालियर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मामला बड़ौनी थाना क्षेत्र का है, जहां झांसी ग्वालियर हाइवे रोड के पठान ढाबा में शहर के कुछ युवक खाना खाने गए हुए थे।
Read More >>>> ममता हुई शर्मसार : पुलिस को मिला नवजात शिशु का शव | Chhattisgarh
इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश ढाबा में आए और अचानक युवकों पर दनादन गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिसके बाद ढाबा में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आरोपियों ने युवकों पर गोली क्यों चलाई। लेकिन ये कहा जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है, जिसके बाद मामले का खुलासा हो पाएगा।
Read More >>>> इन जिलों में हो सकती बेमौसम वर्षा, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी | Uttar Pradesh
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153