Indian News : मशहूर शायर मुनव्वर राना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है | उन्होंने 71 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली | वह लंबे समय से बीमार थे | जिसके कारण उन्हें लखनऊ के पीजीआई में इलाज के लिए लाया गया था | जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था | वहीं उन्होंने देर रात दुनिया को अलविदा कह दिया | मुनव्वर राना की बेटी सुमैया ने बताया कि रविवार देर रात अस्पताल में उनके पिता का निधन हो गया | सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा | मुनव्वर के परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है |
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2024/05/INDU-IT-SCHOOL-SCHOLARSHIP-INDIAN-NEWS.jpeg)
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2022/10/Indian-News-के-Whatsapp-ग्रूप-से-जुड़े.png)
मुनव्वर राना के बेटे तबरेज ने बताया कि बीमारी के कारण वह 14-15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे | उन्हें पहले लखनऊ के मेदांता और फिर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था | जहां उन्होंने रविवार रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली | मुनव्वर राना का जन्म उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 26 नवंबर 1952 को हुआ था | मुनव्वर राना अपनी शायरियों के लिए, कविताओं के लिए पहचाने जाते रहे हैं | मुनव्वर राना की किताब ‘शहदाबा’ को 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला था | इसमें कविताओं और शायरियों का संग्रह है| इसके अलावा मुनव्वर को अमीर ख़ुसरौ पुरस्कार, मीर तक़ी मीर पुरस्कार, डॉ ज़ाकिर हुसैन पुरस्कार और सरस्वती समाज पुरस्कार भी मिले हैं | ये सभी साहित्य जगत के बड़े पुरस्कार माने जाते हैं |
Read More >>>> कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने स्टॉल का किया अवलोकन | Chhattisgarh
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2024/01/image-272-1024x576.png)