Indian News : बरेली | पुलिस ने 5 करोड़ की स्मैक के साथ दो बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने 5 किलो स्मैक और करीब 2 किलो पाउडर बरामद किया है | तस्कर नदीम उर्फ मुन्ना और मोसीन को गिरफ्तार किया गया है | ये आरोपी झारखंड नशे का सामान लाकर यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली में सप्लाई करते थे | फतेहगंज पश्चिम पुलिस ने 5 करोड़ की स्मैक और उसकी सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया | जिसमें से बड़ा भाई 2021 से स्मैक तस्करी का काम कर रहा था | उसने अपने साथ अपने छोटे भाई को भी इस धंधे में उतार लिया |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

इस मामले को लेकर एसपी देहात मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 17 जनवरी को पुलिस ने मोहल्ला सराय कस्बा फतेहगंज पश्चिमी से दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके नाम नदीम उर्फ मुन्ना, मोहसिन निवासी मोहल्ला सराय है | बताया जा रहा है नदीम 2021 से स्मैक तस्करी के धंधे में लिप्त है | साल के पहले महीने में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जिससे खुश होकर एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने पुलिस कर्मियों को 25 हजार रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है |

>>> ढोंगी बाबा ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, जानिए क्या है पूरा मामला | Madhya Pradesh”>Read More >>>> ढोंगी बाबा ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, जानिए क्या है पूरा मामला | Madhya Pradesh

You cannot copy content of this page