Indian News : भोपाल | राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फ़रवरी को चुनाव होगा | मध्यप्रदेश में पांच राज्यसभा की सीटों पर चुनाव होगा | चार सीटें भाजपा की खाते में और एक सीट कांग्रेस की खाते में जाएगी | भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सोमवार को राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है | 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा | चुनाव आयोग ने बताया कि इन 56 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म होना है |
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2024/05/INDU-IT-SCHOOL-SCHOLARSHIP-INDIAN-NEWS.jpeg)
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2022/10/Indian-News-के-Whatsapp-ग्रूप-से-जुड़े.png)
नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है | उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं | मध्य प्रदेश में 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होगा | अजय प्रताप, कैलाश सोनी, धर्मेन्द्र प्रधान, एल.मुरुगन भाजपा से राज्यसभा सांसद हैं | कांग्रेस से राजमणि पटेल राज्यसभा सांसद हैं | जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है | कांग्रेस के राजमणि पटेल ओबीसी से आते हैं | ऐसे में कांग्रेस ओबीसी नेता को राज्यसभा भेज सकती है |
Read More >>>> Odisha की इंटरनेशनल चेस प्लेयर ने रचाई शादी….
कहां कितने सीटों पर चुनाव
- आंध्र प्रदेश- 3
- बिहार – 6
- छत्तीसगढ़- 1
- गुजरात- 4
- हरियाणा- 1
- हिमाचल प्रदेश- 1
- कर्नाटक- 4
- मध्यप्रदेश- 5
- महाराष्ट्र- 6
- तेलंगाना – 3
- यूपी – 10
- उत्तराखंड – 1
- पश्चिम बंगाल- 5
- ओडिशा- 3
- राजस्थान – 3
Read More >>>> माता पिता को कंधे पर उठाकर तय किया बिहार से अयोध्या का सफर….
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2024/01/image-487-1024x576.png)