Indian News : चंदौली | चंदौली स्थित नौगढ़ थाना क्षेत्र के पास बड़ा हादसा हो गया | यहां अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई | जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई | जबकि, दस लोग घायल हो गए | हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई | जानकारी के अनुसार चंदौली स्थित नौगढ़ थाना क्षेत्र के पास मजदूरों का दल जंगल में काम कर रहा था |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

काम करके लोग घर लौट रहे थे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए | घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है | मौके पर पुलिस के साथ चकिया विधायक कैलाश आचार्य और चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव भी पहुंचे |

Read More >>>> रेत माफियाओं के बीच गैंगवार, ट्रैक्टरों पर अज्ञात लोगों ने चलाई गाेलियां….| Madhya Pradesh

You cannot copy content of this page