Indian News : औरैया | औरैया में खेलते-खेलते 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। सोमवार शाम बच्ची घर की छत पर खेल रही थी। साथ में और बच्चे भी थे। तभी अचानक वह मुंह के बल गिर गई। बच्चों ने उठाने की कोशिश की। मगर वो नहीं उठी। फिर बच्चे दौड़कर नीचे आए और घरवाले को बताया। घरवाले उसे आनन-फानन में CHC लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को देखते ही मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की बात पर पिता को भरोसा ही नहीं हुआ। उन्हें लगा कि आखिर खेलती बच्ची की मौत कैसे हो सकती है। वह उसे दूसरे अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टर ने प्रॉपर चेकअप किया।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

फिर बच्ची को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची में हार्ट अटैक के लक्षण लग रहे हैं। घटना दिबियापुर के स्टेशन रोड ककराही बाजार की है। यहां रहने वाले संजय की मिठाई की दुकान है। उनकी 12 साल की बेटी परी मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल दिबियापुर में कक्षा-5 में पढ़ती थी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम 6 बजे बेटी छत पर खेल रही थी। तभी अचानक परी खड़े-खड़े मुंह के बल गिर गई। फिर बच्चों ने आकर हम लोगों को इस बारे में बताया। इसके बाद हम लोग बच्ची को बेसुध हालत में लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। लेकिन हम लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि बेटी की मौत हो गई। इसके बाद बेटी को 100 शैया अस्पताल चिचोली लेकर आए। यहां भी डॉक्टरों ने परी को मृत घोषित कर दिया।

Read More >>>> कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…| Chhattisgarh

You cannot copy content of this page