Indian News : उज्जैन | उज्जैन में भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा है। इनमें 1 नाबालिग है। आरोपी BJP नेता के गांव के ही हैं। घटना नरवर में देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव की है। 27 जनवरी की सुबह भाजपा नेता रामनिवास कुमावत (70) और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत (65) के शव घर में मिले थे। पुलिस शुरुआत से लूटपाट में मर्डर की आशंका जता रही थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूप्रसाद पाराशर ने बताया कि गांव के ही होने की वजह से आरोपियों को पता था कि दंपती घर में अकेले रहते हैं। परिवार गांव में सबसे संपन्न है। घर में कैश और जेवर भी हैं। आरोपियों ने चोरी का प्लान बनाया था। 26 जनवरी की शाम सभी भाजपा नेता के घर के आंगन में छिपकर बैठ गए। बाद में खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। लेकिन, भाजपा नेता और उनकी पत्नी ने इन्हें देख लिया। चारों को वे जानते थे। इसी वजह से आरोपियों ने उन्हें मार डाला। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Read More >>>> Bhilai : स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक |