Indian News : रायपुर | रायपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर सवाल उठाए | उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा रायपुर कांग्रेस मुख्यालय में हुए अपने अपमान पर फूट-फूटकर रो रही हैं |

Read More>>>Gujarat : PM मोदी ने जामनगर में चुनावी सभा को किया संबोधित। @IndianNewsMPCG

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र पर लोग सवाल उठा रहे हैं, लेकिन हमेशा की तरह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुप्पी साध रखी है | नितिन नबीन ने कहा कि भूपेश के कुशासन के दौरान महिलाओं के साथ अत्याचार पर भी प्रियंका गांधी मौन रही थी | अब अपनी ही पार्टी में एक महिला के साथ बदसलूकी पर उनकी चुप्पी बता रही है कि महिलाओं का शोषण और अपमान कांग्रेस की परंपरा है |

You cannot copy content of this page