Indian News : कन्नौज | कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कन्नौज में संयुक्त रैली की। राहुल ने कहा-नरेंद्र मोदी डर गए हैं। वे इसी डर के मारे अपने मित्रों से कह रहे हैं- अडाणी-अंबानी मुझे बचाओ। इंडी गठबंधन ने घेर लिया है। मैं हारने वाला हूं। राहुल ने दावा किया कि 2024 में मोदी पीएम नहीं बनेंगे। मोदी ने करोड़ों युवाओं को बेरोजगार कर दिया। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से करोड़ों रुपए लिए। आप मर रहे थे और वो कह रहे थे कि थाली बजाओ और ताली बजाओ। नफरत को खत्म करने के लिए हमने मोहब्बत फैलाई है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

अखिलेश ने कहा की भाजपा की हार में केवल 4 चरण और 4 कदम बाकी है। भाजपा का पूरा बैलेंस खराब कर दो। कन्नौज में जितने भी बड़े-बड़े काम दिखाई दे रहे हैं सपा सरकार ने करवाए हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी रैली में शामिल हुए। अखिलेश ने कहा की भाजपा के लोग इतनी नफरत करते हैं, इतना अपमान करते हैं कि जो 5 साल मुख्यमंत्री रहे उनके घर को गंगाजल से धोया और कन्नौज में जब अखिलेश मंदिर गए तो उसे धोया। कन्नौज के बाद राहुल और अखिलेश की संयुक्त रैली कानपुर में होगी। कन्नौज से अखिलेश खुद चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा सांसद सुब्रत पाठक से है। कानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा मैदान में हैं। जबकि भाजपा ने रमेश अवस्थी को टिकट दिया है।

Read More >>>> जशपुर के समाज सेवक जागेश्वर यादव को मिला पद्मश्री पुरस्कार…..

You cannot copy content of this page