Indian News : दुर्ग | दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला ने उनके निर्देशों का पालन न करने और न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के मामले में 2 ASI और एक महिला आरक्षक पर कड़ी कार्रवाई की है | उन्होंने ASI संजय कुमार साहू को सस्पेंड, ASI सुभाष चंद्र बोरकर और महिला आरक्षक नूतन साहू को लाइन अटैच किया है |

Read More>>>>मानसिक विक्षिप्त बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश | Chhattisgarh

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने दुर्ग पुलिस के सभी स्टाफ को निर्देशित किया था कि उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय की ओर से प्राप्त आदेश या निर्देश का अच्छी तरह से अवलोकन करना है | एसपी को उससे अवगत कराना है | उसके बाद ही उस पर कार्रवाई की जानी है | इसके बावजूद भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार साहू ने कार्य में लापरवाही बरती |

You cannot copy content of this page