Indian News : वाराणसी | उत्तर प्रदेश में गंगा दशहरा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान की परंपरा है। इसे ज्येष्ठ दशहरा भी कहा जाता है। रविवार यानी 16 जून को गंगा दशहरा पर दोपहर 12 बजे तक वाराणसी और अमरोहा स्थित ब्रजघाट, तिगरीधाम में पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर भीषण जाम लगा रहा।
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2024/05/INDU-IT-SCHOOL-SCHOLARSHIP-INDIAN-NEWS.jpeg)
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2022/10/Indian-News-के-Whatsapp-ग्रूप-से-जुड़े.png)
Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े
गंगा दशहरा का त्योहार ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। काशी के पुरोहितों की माने तो इस बार लगभग 23 साल बाद पंच महायोग में गंगा दशहरा का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज इस त्योहार पर चित्रा नक्षत्र और शुभ मुहूर्त है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहा है, जो सालों बाद देखने को मिल रहा है। इसलिए आज के दिन दर्शन पूजन का विशेष महत्व है। यही नहीं इस महायोग में गंगा घाटों पर विशेष आरती का भी आयोजन किया जा रहा है।
Read More>>>>सामूहिक विवाह में 250 दिव्यांग जोड़ों ने लिए सात फेरे
इस बारे में घाट पर मौजूद पुजारी बताते हैं कि,गंगा दशहरा का सनातन धर्म में बेहद खास महत्व होता है। कहते हैं, कि इस दिन मां गंगा की आराधना करने से सभी प्रकार के पापों से व्यक्ति मुक्त हो जाता है। इसके साथ ही गंगा स्नान से सभी कष्ट दूर होते हैं। आज के दिन दान पुण्य का भी विशेष महत्व है। यही वजह है कि, पूरे देश से लोग काशी में आकर मां गंगा में स्नान करते हैं। अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी है।
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2024/06/image-128.png)